बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025: सेविका,सहायिका पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों रहने वाली ऐसी महिला जो सामाजिक बच्चों के पालन पोषण में अपना योगदान देना चाहती हैं, तो उनके लिए बिहार सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका के हजारों खाली पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है, यह भर्ती उन सभी योग्य महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो समाज सेवा के साथ-साथ एक सम्मानजनक नौकरी के इक्षुक है और वे नौकरी पाना चाहती हैं, इसके लिए आवेदन 13 सितमबर से शुरू होने व रही है जो 3 अक्टूबर तक बिना किसी रुकावट के चलेगी।

यह नौकरी राज्य के सभी महिलाओं को सम्मान और सेवा प्रदान करने का एक नया पहल है, कई वर्षों सेइस भर्ती का महिला बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिस वजह से बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की घोषणा ने प्रदेश की लाखों महिलाओं में नई उम्मीद जगा दी है, इस भर्ती के अंतरगत किसी भी प्रकार को कोई लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इसमें मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, आइए इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के बारें में विस्तार से समझते है।

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को कुछ योग्यता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जिसमें ऐसी महिला उम्मीदवार जो आंगनवाड़ी सेविका की पोस्ट पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी शैक्षनिक योग्यता कम से कम 10 वी कक्षा पास होना चाहिए सिर्फ उन्ही उम्मीदवार को इस पद पर नौकरी प्रदान की जाएगी, वही हम बात करें आंगनवाड़ी सहायिका पद पर नौकरी प्राप्त करने की तो उनकी शैक्षनिक योग्यता 8 वी पास भी है तो वे आवेदन कर सकते है।

इसके बाद हम इस नौकरी को पाने के लिए इक्षुक उम्मीदवार की आयु सीमा की बात करें तो इसमें सभी महिला उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है, इसी में अधिकतम आयु 32 वर्ष सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित की गई है और साथ ही सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार की आयु सीमा में कुछ अधिक छूट प्रदान की जाएगी।

इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए कुछ शर्तें रखीं गई है, वो ये है की आवेदन करने वाली महिला उसी वर्ड या पंचायत की होनी चाहिए जहां नौकरी करने के लिए आवेदन कर रही है, क्युकी स्थानीय महिला उम्मीदवार को प्रथिकता प्रदान की जाएगी और आवेदन करने वाले उम्मीदवार महिला होनी चाहिए, साथ ही वो मानसिक और शारीरिक रुप से पूर्ण तरह तंदरुस्त होना आवश्यक है।

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कैसे होगा चुनाव ?

सबसे पहले मै आप लोगों को ये बात दूँ की इस भर्ती के अंतरगत किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, क्युकी इसमें चयन पूरी तरह से मेरिट के अधार पर किया जाएगा, जो कुछ इस तरह से होगी आइए जानते है, सबसे पहले, योग्य उम्मीदवारों को आवेदन की निर्धारित तिथि सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे, उसमें उम्मीदवारों के 8वीं, 10वीं और 12वीं पास मार्कशीट के अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार कीया जाएगा, उसमें चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, दस्तावेज़ सत्यापन सफल होने के बाद, उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए पत्र जारी कर दिया जाएगा।

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान और सरल है,आइए मै आपको स्टेप बाइ स्टेप बात देता हूँ, इसमें सबसे पहले उम्मीदवार को बिहार समाज कल्याण विभाग या ICDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, वहाँ Bihar Anganwadi Recruitment 2025″ से संबंधित सुचना को खोजना है, उसके बाद होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करके आपको रजिस्ट्रेशन करना है, जिसमें आप अपने नाम, ईमेल id और फोन नंबर देना होगा।

इसे करने के बाद आप वहाँ लॉगिन हो कर आवेदन फॉर्म को मांगे गए जानकारी के आधार पर भरना है, उसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड,शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र 8वीं/10वीं/12वीं की मार्कशीट,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर इन सभी को अपलोड करके आवेदन को रिचेक करके सबमिट कर देना है और उसकी एक प्रिंटआउट निकाल कर आपको अपने पास रख लेना है।

आप सभी के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जब भी आप ऑनलाइन आवेदन करें उस समय सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि आपकी एक गलती से आपका आवेदन रद्द हो सकता है, नियमित रूप से बिहार समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय समाचार से जुड़े रहे, साथ ही इस भर्ती के लिए किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट पर आँख बंद करके भरोसा न करें।

यहाँ भी पढे:-BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2025: 9 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

BPSC AES भर्ती 2025: पर्यावरण प्रेमियों के लिए 17 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025: 21,391 पदों पर बंपर वैकेंसी,जानें पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *