BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025:बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती में पदों की संख्या को अचानक से बढ़ा दिया है, जिससे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर उत्पन्न हो गया है, हलाकी इससे पहले भी इस भर्ती के लिए घोषणा की गई थी, जिसमें मात्र 12,199 पदों पर भर्ती की जा रही थी, लकिन अभी जो अधिसूचना जारी की गई है, उसमें खाली पदों की संख्या लगभग दोगुना कर दी गई है, जिसकी संख्या अब 23,175 हो चुका है, जिस वजह से नए उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का एक नया मौका पैदा हुआ है।
इसके लिए सभी अभियार्थी ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2025 से इसकी अधिकारीक वेबसाईट के माध्यम से कर सकते है, हलाकी इसकी सबसे बड़ी खशियत ये है की पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को अभी फिर से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है, इससे संबंधित सभी आवश्यक जानकारी को इस आर्टिकल के माध्यम से नीचे विस्तार से प्रदान की गई है।
BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले इक्षुक उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है, जिसमें सबसे पहले मुख्य रुप से अभियार्थी को भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, क्युकी इस भर्ती के अंतरगत विभिन्न प्रकार की पद पर सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी, जिसमें निम्न वर्गीय लिपिक, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव और इसी प्रकार की अन्य पद शामिल किए गए है, इसमें लिपिक या सहायक सचिव पदों के लिए अभियार्थी के पास कंप्युटर संचालन और हिन्दी इंग्लिश टाइपिंग की जानकारी होना अनिवार्य मानी गई है।
BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले इक्षुक उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसमें ये तय कीया गया है की आवेदन करने वाले अभियार्थियों का कम से कम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है, इसके अलावा अधिकतम आयु विभिन्न वर्गों के अनुसार निर्धारित की गई है, जिसमें सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है, सामान्य वर्ग के महिला अभियार्थी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, BC/EBC वर्ग की सभी अभियार्थी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित हुई है, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित उम्मीदवारों में कुछ और भी वर्ग आते है उन सभी के लिए भी आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में बाँटी गई है, जिसमें सबसे पहला चरण है प्रारंभिक लिखित परीक्षा जिसमें सभी उम्मीदवार को पास होना अनिवार्य है, क्युकी इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण की मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल किए जाएंगे, इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को स्किल और ट्रैड टेस्ट के लिए चयनित किए जाएंगे।
जिसमें टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता की जाँच की जाएगी, इन सभी चरणों में सफलत हासिल करने के बाद सभी उम्मीदवार का अंतिम चरण में देसतवेज सत्यापन कीया जाएगा, जिसके बाद इन सभी चरनों की परीक्षा मे प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कीया जाएगा, उसमें सभी योग्य उम्मीदवारों का चयन कीया जाएगा, इन पदों पर नौकरी प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उनके पदों के अनुसार 19,900 से 35,000 तक की मासिक वेतन प्रदान की जाएगी।
BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है, जिसके लिए स्टेप बाइ स्टेप जानकारी नीचे प्रदान की गई है, इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर आना है, वहाँ अगर आप नए अभियार्थी है और पहली बाद आवेदन के लिए गए है तो आपको नया पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए आपको अपना नाम, मोबाईल नंबर और ईमेल दर्ज करना है, उसके बाद आपके मेल पर लॉगिन आइडी और पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसका उपयोग करके आपको लॉगिन कर लेना है।
उसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरना है, उसके बाद आपसे कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की मांग की जाएगी, जिसे आपको निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करना है, इसके बाद अंतिम में आपको अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है और आवेदन पत्र की जांच करके उसे अपलोड कर देना है, उसकी एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
यहाँ भी पढे:-UPSC ESE 2026: B.Tech वालों के लिए 474 पदों पर अधिकारी बनने का मौका,
HUDCO ट्रेनी ऑफिसर भर्ती 2025: 79 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
ECR भर्ती 2025: रेलवे में 1149 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती आरंभ,
बिहार विधान परिषद भर्ती 2025: 24 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,
बिहार दरोगा भर्ती 2025: योग्यता और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी प्राप्त करें