RRB NTPC Graduate vacancy 2025: भारतीय रेलवे, जो देश की जीवन रेखा है, उसमें प्रतिष्ठित नौकरी का सपना देख रहे लाखों स्नातक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्युकी हालही में रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत ग्रेजुएट लेवल के लिए 5810 पदों पर बंपर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना (CEN 06/2025) जारी कर दी है।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, क्युकी रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का मौका मिल रहा है, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर दिया गया है, इसलिए योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) एक नज़र में
| गतिविधि | ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) की संशोधित तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 अक्टूबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (Extended) | 27 नवंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (Extended) | 29 नवंबर 2025 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) | 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 |
| सीबीटी-1 परीक्षा की संभावित तिथि | दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 (अधिसूचित किया जाएगा) |
RRB NTPC Graduate vacancy 2025: पद और रिक्तियों का विवरण
RRB NTPC भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 8,868 रिक्तियां भरी जा रही हैं, जिनमें से 5,810 पद पूरी तरह से स्नातक उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, इन पदों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:
| पद का नाम (Post Name) | 7वें वेतन आयोग में वेतन स्तर (Level) | रिक्तियों की संख्या (Vacancies) |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager) | Level-5 | 3,416 |
| जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (Junior Account Assistant cum Typist) | Level-5 | 921 |
| स्टेशन मास्टर (Station Master) | Level-6 | 615 |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Senior Clerk Cum Typist) | Level-5 | 638 |
| चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor) | Level-6 | 161 |
| ट्रैफिक असिस्टेंट (Traffic Assistant) | Level-4 | 59 |
| कुल रिक्तियां | 5,810 |
प्रमुख बिंदु: गुड्स ट्रेन मैनेजर के पद पर सबसे अधिक 3,416 रिक्तियां हैं, जो इस बार ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है।
पात्रता मानदंड:- क्या आप योग्य हैं ?
RRB NTPC Graduate vacancy 2025 के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।
- इसके अतिरिक्त कुछ पदों (जैसे – Junior Account Assistant cum Typist, Senior Clerk Cum Typist) के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग दक्षता भी आवश्यक है, जिसे चयन प्रक्रिया के स्किल टेस्ट चरण में जांचा जाएगा।
2. आयु सीमा (Age Limit) – (गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट (सरकारी नियमानुसार):
- SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 5 वर्ष
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 3 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक और PwBD उम्मीदवारों के लिए भी छूट का प्रावधान है।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिस प्रक्रिया के बारें में नीचे कुछ सरल चरणों में बताई गई है, उसको फॉलो करके आप आसानी से अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले RRB की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ पर जाएं।
- पंजीकरण (Registration): “नया पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें, आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरकर अपना पंजीकरण करें, उसके बाद आपको एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- लॉग इन करें: अपनी पंजीकरण संख्या और प्राप्त पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें: RRB NTPC आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी, जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: उसके बाद निर्धारित प्रारूप और साइज़ में अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आवश्यक आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान: इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या UPI) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹500/- (जिसमें से CBT-1 में शामिल होने पर ₹400/- वापस कर दिए जाएंगे)
- SC/ST/PwBD/महिला/भूतपूर्व सैनिक/EBC: ₹250/- (जिसमें से CBT-1 में शामिल होने पर पूरा ₹250/- वापस कर दिया जाएगा)
- फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट लें: अंतिम में सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल पदों पर चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसका विस्तारपूर्वक विवरण आगे इस पैराग्राफ में पॉइंट के साथ दी गई है, जिसे आप एक बार अवश्य पढे।
1. पहला चरण – कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1)
- यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा।
- अवधि: 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
- कुल प्रश्न: 100
- विषय:
- जनरल अवेयरनेस (General Awareness): 40 प्रश्न
- गणित (Mathematics): 30 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning): 30 प्रश्न
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
2. दूसरा चरण – कंप्यूटर आधारित टेस्ट
- CBT-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार इस चरण में शामिल होंगे।
- यह अंतिम मेरिट सूची का आधार बनेगा (स्किल टेस्ट को छोड़कर)।
- अवधि: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 120
- विषय:
- जनरल अवेयरनेस: 50 प्रश्न
- गणित: 35 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 35 प्रश्न
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
3. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) / टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST)
- CBAT: केवल स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे कुछ विशिष्ट पदों के लिए आवश्यक है।
- टाइपिंग स्किल टेस्ट : जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए अनिवार्य है, उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करना आवश्यक है।
4. दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
अंतिम चरण में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और रेलवे के निर्धारित मानदंडों के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
तैयारी की रणनीति और सफलता के मंत्र
रेलवे NTPC की परीक्षा में सफल होने के लिए एक सुव्यवस्थित रणनीति आवश्यक है, जो नीचे विस्तार से तैयार करके दि गई है, आइए उसके बारें में जानते है।
- सिलेबस का गहन अध्ययन: सबसे पहले CBT-1 और CBT-2 के आधिकारिक सिलेबस को अच्छी तरह से समझें।
- मॉक टेस्ट (Mock Tests) दें: नियमित रूप से मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। इससे आपको अपनी गति और सटीकता का पता चलेगा।
- जनरल अवेयरनेस पर ध्यान दें: यह खंड (सेक्शन) दोनों CBT में सबसे अधिक अंकों का होता है। करेंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और भारतीय रेलवे से संबंधित सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें।
- गणित और रीजनिंग का अभ्यास करें: इन खंडों के लिए प्रतिदिन अभ्यास करें ताकि आप समय के भीतर प्रश्नों को हल करने में सक्षम हो सकें।
- स्वास्थ्य और समय का प्रबंधन: परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पढ़ाई के लिए एक उचित समय सारणी (Time Table) बनाएँ।
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। 5810 रिक्तियों के साथ, यह उन सभी स्नातकों के लिए एक बड़ी राहत है जो पिछले कुछ समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तक बढ़ाई जा चुकी है, इसलिए बिना देर किए आवेदन करें और आज से ही अपनी तैयारी को मजबूत करें।
यहाँ भी पढे:- IB MTS Vacancy 2025: IB में 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
तमिलनाडु MRB भर्ती 2025: 3,000 रिक्त पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका
RRC NR Apprentice Vacancy 2025:10वीं पास और ITI छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
Punjab Anganwadi Bharti 2025: 6110 पदों पर बंपर भर्ती
UP Home Guard Bharti 2025:10वीं पास के लिए 41,424 पदों पर बंपर मौका