UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में 7,994 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी की है, इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने PET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 28 जनवरी 2026 तक चलेगी, इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर को विशेष महत्व दिया गया है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मुख्य परीक्षा के अंकों पर आधारित होगी, जिसमें 100 प्रश्नों के लिए 1/4 की नेगेटिव मार्किंग लागू है, यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन को मजबूत करने और युवाओं को सम्मानजनक सरकारी नौकरी प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है, इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानते है।
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: मुख्य विवरण
उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व परिषद के अंतर्गत 7,994 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने PET 2025 की परीक्षा पास कर ली है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) |
| पद का नाम | राजस्व लेखपाल (Rajasva Lekhpal) |
| कुल रिक्तियां | 7,994 पद |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2026 |
| संशोधन की अंतिम तिथि | 04 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
पदों का श्रेणीवार विवरण
7,994 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है।
- सामान्य वर्ग : 4,165 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 1,441 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 1,446 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 150 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 792 पद
- विशेष नोट: महिलाओं के लिए 1,592 पद अलग से आरक्षित हैं।
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 की पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- PET 2025 स्कोर: केवल वे ही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 में भाग लिया हो और आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ स्कोर प्राप्त किया हो।
- आयु सीमा: * न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- (आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी)।
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 का नया परीक्षा पैटर्न
इस बार आयोग ने परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए हैं, अब पुराने पैटर्न (हिंदी, गणित, जीके, ग्रामीण विकास) के बजाय नए विषयों को भी शामिल किया गया है।
कुल प्रश्न: 100 | कुल अंक: 100 | समय: 2 घंटा (120 मिनट)
| भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| भाग 1 | सामान्य हिंदी | 10 | 10 |
| भारत का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन | 05 | 05 | |
| भारतीय संविधान और राजव्यवस्था | 05 | 05 | |
| भूगोल (भारत एवं विश्व) | 05 | 05 | |
| अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास | 05 | 05 | |
| ग्रामीण समाज एवं विकास | 05 | 05 | |
| समसामयिक घटनाएं | 05 | 05 | |
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 05 | 05 | |
| पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन | 10 | 10 | |
| डेटा इंटरप्रिटेशन | 10 | 10 | |
| भाग 2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 15 | 15 |
| भाग 3 | उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे।
आवेदन कैसे करें ?
आवेदन करने के लिए इन 7 आसान स्टेप्स का पालन करें।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन
होमपेज पर ‘Applicant Segment’ में जाकर ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें। यहाँ लॉगिन करने के दो तरीके मिलेंगे:
- Personal Details के माध्यम से: अपना PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंक और UP के निवासी हैं या नहीं दर्ज करें।
- OTP के माध्यम से: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म भरें
लॉगिन करते ही आपकी PET वाली जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, यहाँ आपको अपनी 12वीं की जानकारी और विज्ञापन में मांगी गई अन्य अनिवार्य योग्यताओं की पुष्टि करनी होगी। ‘Yes’ या ‘No’ विकल्प चुनकर फॉर्म को आगे बढ़ाएं।
स्टेप 4: फोटो और हस्ताक्षर
इस भर्ती में आपकी फोटो और सिग्नेचर वही रहेंगे जो आपने PET 2025 के फॉर्म में अपलोड किए थे, आपको बस इन्हें चेक करना है और ‘Continue’ पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: अन्य विवरण
यहाँ आपको घोषणा पत्र को पढ़कर टिक करना होगा, इसके बाद वेरिफिकेशन कोड भरकर ‘Save and Proceed’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6: शुल्क का भुगतान
सभी श्रेणियों (General/OBC/SC/ST/EWS) के लिए शुरुआती ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क ₹25 निर्धारित है, आप नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से यह शुल्क जमा कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।
स्टेप 7: फाइनल सबमिशन और प्रिंटआउट
शुल्क जमा करने के बाद अपने आवेदन पत्र का Final Printout जरूर निकाल लें, इसे भविष्य में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय दिखाना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज जो आपके पास होने चाहिए:
- PET 2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर।
- 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं)।
- निवास प्रमाण पत्र (UP के निवासियों के लिए)।
लेखपाल का वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे-लेवल 3 का वेतन मिलेगा।
- पे-बैंड: 5200 – 20200 रुपये
- ग्रेड पे: 2000 रुपये
- प्रारंभिक मूल वेतन: 21,700 रुपये
- इन-हैंड सैलरी: भत्तों (DA, HRA) को जोड़कर लगभग 28,000 से 32,000 रुपये के बीच होती है।
तैयारी के लिए कुछ टिप्स
चूंकि सिलेबस बदल गया है, इसलिए आपको उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इनका वेटेज सबसे अधिक (35 अंक) है, साथ ही, डेटा इंटरप्रिटेशन की प्रैक्टिस नियमित रूप से करें।
यहाँ भी पढे:- BTSC Pump Operator Vacency 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार अवसर
Nainital Bank Recruitment 2025:बैंक में करियर बनाने का सुनहरा अवसर
UPSC NDA NA 2026: 394 पदों के लिए आवेदन शुरु, 12वीं पास अभी अप्लाई करें