BPSSC सहायक अधीक्षक भर्ती 2025: भूतपूर्व सैनिकों के लिए 25 पदों पर निकली वैकेंसी

BPSSC सहायक अधीक्षक भर्ती 2025

BPSSC सहायक अधीक्षक भर्ती 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तहत राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में सहायक अधीक्षक के रिक्त पदो को भरने के लिए नई भर्ती की घोषणा की है, इस भर्ती के अंतरगत विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिकों को फिर से सेवा करने का मौका अपने राज्य मे दिया जाएगा, इस भर्ती में कुल 25 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें खासकर महिलाओं के लिए 6 पद आरक्षित कीये गये है, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और जो भी सैनिक इसमें इच्छुक है, वो इस भर्ती में 1 सितमबर से 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते |

यदि आप एक भूतपूर्व सैनिक हैं और बिहार पुलिस में एक प्रतिष्ठित पद पर नौकरी की चाह रखते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है, आइए मै आपको इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताते है, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन कैसे करें इन्ही सब को डीटेल में जानते है |

BPSSC सहायक अधीक्षक भर्ती 2025 में आवेदन के लिए सैनिकों कि पात्रता और आयु कितनी होनी आवश्यक है ?

आवेदन करने से पहले सभी भूतपूर्व सैनिक को यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूर्ण तरह से पूरा करने में सक्षम है या फिर नहीं, क्युकी इसमें सभी उम्मीदवार से किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट है या नहीं उसे सुनिश्चित करने के लिए एक डिग्री की मांग की जाएगी |

बिहार सरकार ने इस भर्ती में सैनिक उम्मीदवार की आयु सीमा को भी सीमित कर दी है, जिसमें इनकीं कम से कम आयु 20 वर्ष होना अनिवार्य है, साथ ही अधिकतम आयु 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है सभी भूतपूर्व सैनिकों को नई सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए अगर इससे अधिक किसी भी उम्मीदवार की आयु होगी तो उसे यह नौकरी नहीं प्रदान कीया जाएगा |

BPSSC सहायक अधीक्षक भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लाभ जाने

सहायक अधीक्षक पद के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती निम्न स्तरों को पार करने के पश्चात ही कीया जाएगा, जिसमें सबसे पहले सभी उम्मीदवार को दो पेपर की लिखित परीक्षा देनी होंगी, एक पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, और मानसिक योग्यता से मिलते जुलते 200 अंकों के प्रशन पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा, उसके बाद दूसरे पेपर में बिहार के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और वर्तमान मामलों से संबंधित प्रशनों के उत्तर लिखित में देने होंगे, इसमें भी आपसे 200 अंक के प्रशन होंगे, जिसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा |

लिखित परीक्षा को पास करने के बाद आपको शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमे पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में और महिलाओं के लिए 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में, उसके बाद ऊंची कूद पुरुषों के लिए 4 फीट और महिलाओं के लिए 3 फीट, लंबी कूद पुरुषों के लिए 12 फीट और महिलाओं के लिए 9 फीट, गोल फेकना पुरुषों के लिए 16 पाउंड का गोला 16 फीट तक और महिलाओं के लिए 12 पाउंड का गोला 10 फीट इन सभी में पास होने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार से व्यक्तित्व, सामान्य ज्ञान और पुलिस सेवा के प्रति उनके समर्पण भावनाओं की जांच की जाएगी |

इन सभी प्रक्रिया में सफलता पूर्वक पास होने के बाद आपका अंतिम चरण का कार्य कीया जाएगा, जिसमें आपका मेडिकल जांच की जाएगी, फिर उसके बाद आपके सभी दस्तावेज का मूल्यांकन कीया जाएगा, तब जाके आपको इस पुलिस की नौकरी के लिए चयन कीया जाएगा, इसमें चयन होने के पश्चात इसमें मासिक वेतन 34,400 से 1,12,400 रुपये के बीच प्रदान की जाएगी |

BPSSC सहायक अधीक्षक भर्ती 2025 में आवेदन कैसे कीया जाएगा ?

इसके लिए आवेदन करने की कोई बड़ी प्रक्रिया नही है बस सावधानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करनी है, इसमें सबसे पहले आपको BPSSC की आधिकारिक वेबसाईट bpssc.bih.nic.in पर जाना है, वहाँ होम पेज पर आपको BPSSC सहायक अधीक्षक भर्ती से संबंधित लिंक ओपन होगा, जिस पर आपको क्लिक करके मोबाईल नंबर से रजिसट्रेशन करना है, तब जाके आपको आवेदन के लिए फॉर्म मिलेगा, जिसे सावधानी से फिल करना है, उसे करने के बाद आपको सभी दस्तावेज अपलोड करना है, इसे करने के बाद आपको आवेदन शुल्क देने को बोल जाएगा, जिसे आपको ऑनलाइन भुगतान कर देना है, उसके बाद आपको सबमिट कर देना है, और सबूत के लिए आवेदन की एक प्रिंटआउट निकाल लेना है |

यहाँ भी पढ़े:-BPSC 71वीं CCE Prelims 2025 अब 13 सितंबर को होगी आयोग ने नई तारीख की पुष्टि की

बिहार STET 2025: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

TRE-4 शिक्षक भर्ती 2025: दिसंबर में होगी परीक्षा, 27,910 पदों पर सुनहरा मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *