ECR भर्ती 2025 के द्वारा रेलवे की तरफ से सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर प्रदान की जा रही है, खासकर उन युवाओं के लिए जिन्होंने 10वीं कक्षा पास करके संबंधित ट्रेड के साथ आईटीआई प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके है, इस दौरान रेलवे ने कुल 1149 अप्रेंटिस पदों को भरने का लक्ष्य रखा है, जिसकी सबसे बड़ी खाशीयत ये है की इसमें किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।
इसमें सीधे मेरिट के आधार पर रेलवे में प्रशिक्षण प्रदान कीया जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से आरंभ हो चुकी है, इसकी अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई इस है, इस बीच सभी इच्छुक उम्मीदवार इस विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, तो आइए इससे संबंधित पूरी जानकारी का विवरण इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से करते है।
ECR भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दो मुख्य शैक्षणिक मानदंड को पूरे करने होंगे, जिसमें सबसे पहला है, आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा 50% मार्क्स के साथ अनिवार्य रुप से पास कीया होना चाहिए और दूसरे मुख्य मानदंड ये है की इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार राष्टी या राज्य के प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी ITI यानि की Industrial Training Institute का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
क्युकी उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए 10वीं कक्षा के अंक और आईटीआई के अंक दोनों का जांच कीया जाएगा, इसमें आवेदन करने वाले अभियार्थी के पास मात्र 10 वीं कक्षा पास होना आवश्यक नहीं है, बल्कि इसमें नौकरी प्राप्त करने के लिए मुख्य रुप से आईटीआई का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
ECR भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक निश्चित आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसमें इस बात को दर्शाया गया है की आवेदन करने वाले अभियार्थी की कम से कम आयु 15 वर्ष होना अनिवार्य है और साथ ही सभी की अधिकतम आयु अलग अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित हुई है, जिसमें सामान्य वर्ग के अभियार्थी की अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, वही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में कुछ वर्षों तक की छूट दी गई है।
जिसमें SC/ST वर्ग के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है, इसके अलावा OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष तक की छूट दी जाएगी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी, इसलिए आप सभी को ये सलाह प्रदान की जाती है की आवेदन करने से पहले इस आर्टिकल के माध्यम से आवश्यक जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
ECR भर्ती 2025 के तहत चयन प्रक्रिया पूर्ण रुप से मेरिट लिस्ट पर आधारित है और इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं कीया गया है, हलाकी इसमें चयन के लिए एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जो उम्मीदवारों के 10 वीं कक्षा और आईटीआई के प्रमाण पत्र में प्राप्त अंकों के आधार होगी।
इसमें जिन उम्मीदवारों के औसत अंक सबसे अधिक होंगे सिर्फ उन्हें ही मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी और उन्हीको दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित कीया जाएगा, इसमें सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए चयनित कीया जाएगा, इसमें चयनित होने के बाद सभी योग्य अभियार्थी को 7,000 से 8,050 रुपये तक की मासिक वेतन प्रदान की जाएगी।
ECR भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण तरह से ऑनलाइन माध्यम निर्धारित है, जिसमें कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बड़े आसानी से आवेदन कर सकते है, इसमें सबसे आपको पहले ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाना है, वहाँ आपको नया पंजीकरण करना है यदि आप पहली बार वहाँ से आवेदन कर रहे है तो, जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
पंजीकरण सफल होने के बाद आपके ईमेल पर लॉगिन क्रेडेंशियल भेजा जाएगा, जिसकी मदद से आपको लॉगिन हो जाना है, इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को भरना है, उसके साथ ही कुछ आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई होगी, जिसकी स्कैन की हुई एक एक कॉपी अपलोड करनी है, जिसमें हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र जैसी दस्तावेज शामिल है।
इसके बाद आपको अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है, जिसमें सामान्य वर्ग, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवार के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है, इसके अलावा अन्य वर्ग के लिए फ्री आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है, इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको आवेदन पत्र को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकाल कर सावधानी पूर्वक अपने पास रख लेना है।
यहाँ भी पढे:-बिहार विधान परिषद भर्ती 2025: 24 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,
बिहार दरोगा भर्ती 2025: योग्यता और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी प्राप्त करें
AAI भर्ती 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती