HUDCO ट्रेनी ऑफिसर भर्ती 2025: हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड जो की भारत सरकार की एक प्रमुख कंपनी है, जिसने हालही में अनुभवी पेशेवरों और फ्रेशर्स के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है, इस भर्ती में कई सारे पद शामिल है, जिसमें ट्रेनी ऑफिसर,डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर जैसे साम्मानित पदों पर सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी, इसमें कुल 79 पद पर भर्ती की जा रही है।
इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जिनके पास इंजीनियरिंग, लॉ, एमबीए या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है, वे 27 सितंबर 2025 से HUDCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन सभी महत्वपूर्ण सरकारी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इस आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, आइए इस भर्ती के बारें में और भी विस्तार से जानते है।
HUDCO ट्रेनी ऑफिसर भर्ती 2025 में सभी प्रबंधन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अलग अलग सभी विशिष्ट पद के लिए निर्धारित है, इसमें ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इससे संबंधित विषय जैसे इंजीनियरिंग, लॉ , एमबीए या पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, हलाकी वित्त क्षेत्र के ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए अक्सर चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी विशेष योग्यता की माँग की जाती है, वहीं, डिप्टी जनरल मैनेजर और मैनेजर जैसे साम्मानित और उच्च-स्तरीय पदों के लिए, उम्मीदवार के पास उपर्युक्त डिग्रियों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्य अनुभव भी होना बहुत आवश्यक है।
HUDCO ट्रेनी ऑफिसर भर्ती 2025 में विभिन्न प्रबंधन और ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए आयु अलग-अलग निर्धारित है, जिसमें ट्रेनी ऑफिसर पद पर आवेदन करने वाले के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा कम से कम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर जैसे पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है, इसके साथ ही सरकारों के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को कुछ वर्षों तक की छूट प्रदान की गई है, जिसमें SC/ST/OBC और PwDB जैसे वर्गों के अनुसार शामिल है।
HUDCO ट्रेनी ऑफिसर भर्ती 2025 में विभिन्न पदों के लिए चयन की प्रक्रिया अलग अलग निर्धारित की गई है, इसमें ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों में चयनित कीया जाएगा, पहले चरण में उनसे कंप्युटर आधारित लिखित परीक्षा लि जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की विषय और सामान्य योग्यता की जांच की जाएगी, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में व्यक्तिगत साक्षरता के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद इन दोनों चरनों की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित कीया जाएगा।
इसके अलावा डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और सीनियर मैनेजर जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके संबंधित विषय में कार्य अनुभव के आधार पर कीया जाएगा, उसमें जिनके पास सबसे अच्छा अनुभव होगा उनको चुन कर शॉर्टलिस्टेड करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं कीया जाएगा, इन्ही दो टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर इनका चयनित कीया जाएगा, इस पद पर नौकरी प्राप्त करने के बाद सभी को उनके पदों के अनुसार सालाना वेतन प्रदान कीया जाएगा, जिसमें 14 लाख से 30 लाख रुपये विभिन्न पदों पर कार्यरत अभियार्थी को प्रदान की जाएगी।
HUDCO ट्रेनी ऑफिसर भर्ती 2025 में सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन निर्धारित की गई है, इसके लिए सभी उम्मीदवारों को HUDCOकी अधिकारिक वेबसाईट hudco.org.in पर जाकर करियर सेक्शन पेज को ओपन करना है, वहाँ आपको Recruitment के लिंक पर क्लिक करके नया पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए आपको अपना मोबाईल नंबर और ईमेल देना होगा, उसके बाद आपके मेल पर लॉगिन आइडी पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसकी मदद से आपको लॉगिन कर लेना है।
उसके बाद आपको आवेदन पत्र में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और कार्य अनुभव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सावधानी पूर्वक दर्ज करनी है, इसके साथ ही आवेदन में मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र के साथ मांगी गई सभी दस्तावेज को अपलोड करना है, इसके बाद आपको आवेदन शुल्क भुगतान के लिए कहा जाएगा, जिसे आपको अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर देना है, उसके बाद सभी जानकारियों की जांच करके सबमिट कर देना है।
यहाँ भी पढे:- ECR भर्ती 2025: रेलवे में 1149 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती आरंभ,
बिहार विधान परिषद भर्ती 2025: 24 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,
बिहार दरोगा भर्ती 2025: योग्यता और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी प्राप्त करें
AAI भर्ती 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025: 574 पदों पर आवेदन शुरू,