IPL 2025 News in hindi: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

IPL 2025 News in hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 33वा मैच गुरूवार 17 अप्रैल को शाम 7:30 से मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया उस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई।

जिसके बाद बल्लेबाजी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 162 रन बनाई और मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 163 रन का टारगेट दिया,उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम इस टारगेट को पुरा करने के लिए मैदान पर आई जिसने मात्र 18 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 166 रन बनाकर इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 162रन बनाई जिसमें अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 40 रन बनाई,हेनरिच क्लासेन ने 28 गेंद में 37 रन बनाई है,ट्रेविस हेड ने 29गेंद में 28 रन का योगदान अपने टीम को दिया,नितीश रेड्डी ने 21 गेंद में 19 रन का योगदान दिया,अनिकेत वर्मा ने 8 गेंद में 18 रन का योगदान दिया, पैट कमिंस ने 4 गेंद में 8 रन का नाबाद पारी खेला और ईशान किशन ने 3 गेंद में 2 रन बनाई इसी के बदौलत इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के लिए 163 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया।

इसके जबाब में मुंबई इंडियंस ने जो 166 रन बनाई उसमें विल जैक्स ने 26 गेंद में 36 रन बनाई,रियान रिक्लेटन ने 23 गेंद में 31 रन बनाई, सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंद में 26 रन बनाई, रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 26 रन बनाई इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद में 21 रन का सहयोगपने टीम को दिया,तिलक वर्मा ने 17 गेंद में 21 रन का योगदान दिया इसके अलावा मिचेल सैंटनर और नमन धीर 0 रन का योगदान अपने टीम को दिया,हलाकि इसके बाबजूद भी मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 166 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद को हार का मुँह दिखाया।

इस मैच में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कुछ इस प्रकार की थी।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग11:-रियान रिक्लेटन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर,नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, करण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग11:-हेनरिच क्लासेन ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *