
IPL 2025 News in hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 32वा मैच बुधवार 16 अप्रैल को शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयलस के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बल्लेबाजी के दौरान 20 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 188 रन बनाई और राजस्थान रॉयलस को जीतने के लिए 189 रन का टारगेट दिया।
इसके बाद इस टारगेट का पिछा करने के लिए राजस्थान रॉयलस की टीम मैदान पर आई जिसने 20 ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 188 रन हि बना पाई, जिस वजह से मैच का कोई फैसला नहीं हुआ उसके बाद इन दोनों के बीच एक सुपर ओवर खेला गया जिसमें राजस्थान रॉयलस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाई जिसमें दो बल्लेबाज आउट हो गए। उसके बाद फिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सुपर ओवर खेलते हुए 12 रन बनाई और इस मैच में अपनी जीत पक्की कर ली,हलाकि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ऐसा पहली बार हुआ है की किसी भी मैच का फैसला सुपर ओवर के दौरान हुआ है,इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में पांचवी जीत पक्की हो गई है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के इस मैच में पहली बल्लेबाजी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 188 रन बनाई जिसमें अभिषेक पोरेल ने 37 गेंद में 49 रन बनाई और आउट हो गए, राहुल ने 32 गेंद में 38 बनाई,अक्षर पटेल ने 14 गेंद में 34 रन का योगदान दिया,ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंद में 34 रन बनाकर अपने टीम को सहयोग किया,आशुतोश ने 11 गेंद में 15 का सहयोग किया और फ्रेजर मैक्गर्क ने 6 गेंद में 9 रन का योगदान दिया इन सब की मदद से दिल्ली कैपिटल्स की टीम 188 रन बनाई और राजस्थान रॉयलस को 189 रन का टारगेट दिया।
इसके बाद राजस्थान रॉयलस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट की नुक्सान पर 188 रन बनाई जिसमें नितीश राणा ने 28 गेंद में 51 रन बनाकर जबरदस्त पारी खेली है, यशस्वी जायसवाल ने 37गेंद में 51 रन का योगदान दिया,संजू सैमसन 19गेंद में 31 रन का योगदान दिया, ध्रुव जुरेल ने 17 गेंद में 26 रन का योगदान दिया, शिमरोंन हेटमायर ने 9 गेंद में 15 रन का योगदान दिया और रियान पराग ने 11 गेंद में 8 रन बनाई जिसके बदौलत राजस्थान रॉयलस ने 20 ओवर में 188 रन बनाने में सफल रही,लेकिन बुरी किस्मत होने की वजह से इस मैच में जीत नहीं हासिल कर पाई। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयलस की टीम कुछ इस प्रकार की थीl
दिल्ली कैपिटलस प्लेइंग11:-जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल,अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा।
राजस्थान रॉयलस प्लेइंग11:-यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन(कप्तान) रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे।