IPL 2025 News: कोलकाता बनाम पंजाब मैच पिच रिपोर्ट

IPL 2025 News: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 44वा मैच शनिवार 26 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मैच खेला जायेगा।

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की स्तिथि

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के इस सीजन में इन दोनों टीम की परफॉरमेंस की बात करे तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 8 मैच खेले है जिसमें मात्र 3 मैच में जीत हासिल कर पाई है बांकी के 5 मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना है, जिस वजह से 3 जीत के साथ सातवां स्थान पर अपनी जगह बनाई हुई है।

इसके अलावा पंजाब किंग्स की बात करे तो पंजाब किंग्स ने भी कुछ खास प्रदर्शन नही की है, लेकिन फिर भी कोलकाता से अच्छी परफॉरमेंस की है, इसने इस मैच में अभी तक कुल 8 मैच खेले है जिसमें 5 मैच में सफलतापूर्वक जीत हासिल की है लेकिन 3 मैच में हार भी हुई है जिस वजह से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अंक तालिका में 5वे स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है, आज के इस मैच में देखना है की कौन जीत हासिल करके अपनी पकड़ अंक तालिका में मजबूत बनाती है।

IPL 2025 News: ईडन गार्डन्स पिच कैसी होगी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के इस मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम पर किया जा रहा है इस पिच की बात करे तो ये पिच बल्लेबाजों को काफी सहयोग करती है क्युकी इस पिच पर गेंद अच्छे से बॉउंस करती है जिस वजह बैट और बॉल का अच्छा कनेक्शन होता है और बड़े शॉर्ट्स देखने को मिलती है, इसी वजह से ये मैच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकती है तो आप लोग इस मैच का आनंद जरूर उठाये।

IPL 2025 News: इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11:-

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11:-प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़ और अर्शदीप सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग11:-रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

Leave a Comment

BPSC Recruitment 2026 (Supervisor Posts) BSSC Inter Level Vacancy 2026 BCECE Junior Resident Recruitment 2026 सर्दियों में रोज संतरा खाने के 7 अद्भुत फायदे घर में कछुआ किस दिशा में रखने से क्या फायदा होता है? चाणक्य नीति: जीवन में बार-बार धोखा मिलने का कारण Maruti Escudo 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन स्ट्रॉन्ग बॉडी और शानदार फीचर में पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 बिहार GMO डॉक्टर भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया Today hilights