Railway RRB Group-D Recruitment 2026 Latest Update: अगर आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो साल 2026 आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है, क्युकी रेलवे भर्ती बोर्ड ने Group-D (Level-1) के पदों के लिए बहुप्रतीक्षित भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है, इस साल लगभग 22,000 रिक्तियों पर नियुक्तियां होनी हैं।
हाल ही में बोर्ड ने आवेदन की तारीखों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसकी जानकारी हर उम्मीदवार के लिए जरूरी है, इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट देंगे, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भर सकें और तैयारी शुरू कर सकें।
RRB Group-D Recruitment 2026: मुख्य हाइलाइट्स
रेलवे ने इस भर्ती के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है, पहले ये आवेदन 21 जनवरी से शुरू होने थे, लेकिन अब नई तारीखें कुछ इस प्रकार हैं।
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
| आधिकारिक अधिसूचना | 20 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 02 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 02 मार्च 2026 |
| फॉर्म सुधार | 05 – 14 मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
पदों का विवरण और विभाग
इस बार की 22,000 रिक्तियों में सबसे अधिक पद इंजीनियरिंग विभाग में रखे गए हैं, अगर आप अलग-अलग पदों की बात करें, तो विवरण कुछ इस प्रकार है।
- इंजीनियरिंग विभाग: 12,500 पद (इसमें अकेले ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के 11,000 पद शामिल हैं)।
- ट्रैफिक पॉइंट्समैन बी: 5,000 पद
- असिस्टेंट (S&T): 1,500 पद
- असिस्टेंट (C&W): 1,000 पद
- असिस्टेंट (TRD): 800 पद
- अन्य पद: असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट लोको शेड, आदि।
पात्रता मानदंड – क्या आप पात्र हैं?
रेलवे ग्रुप-डी में शामिल होने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।
1. शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, जो उम्मीदवार NCVT द्वारा जारी National Apprenticeship Certificate (NAC) रखते हैं या जिनके पास संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
2. आयु सीमा 01/01/2026 तक
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष (सामान्य/EWS श्रेणी के लिए)
आयु सीमा में छूट:
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
- OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष (यानी 36 वर्ष तक)
- SC / ST: 5 वर्ष (यानी 38 वर्ष तक)
- PwBD: 10 से 15 वर्ष (श्रेणी के अनुसार)
आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: ₹500 (CBT परीक्षा में बैठने के बाद ₹400 वापस कर दिए जाएंगे)।
- SC / ST / महिला / पूर्व सैनिक / PwBD / अल्पसंख्यक: ₹250 (CBT परीक्षा के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी)।
चयन प्रक्रिया
RRB Group-D 2026 में चयन चार मुख्य चरणों में होगा।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा : यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है। मेरिट इसी के अंकों पर आधारित होती है।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा : यह केवल क्वालिफाइंग है।
- दस्तावेज़ सत्यापन : आपके सभी प्रमाणपत्रों की जांच।
- चिकित्सा परीक्षण : रेलवे के मानकों के अनुसार मेडिकल फिटनेस।
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| गणित | 25 | 25 |
| जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग | 30 | 30 |
| सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
जरूरी बात: इस परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए उत्तर देते समय सावधानी बरतें।
फिजिकल टेस्ट के मानक
लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको फिजिकल टेस्ट देना होगा:
- पुरुष उम्मीदवार: 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी और 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवार: 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में और 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।
आवेदन करने से पहले ‘आधार अपडेट’ पर विशेष ध्यान दें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि उम्मीदवार अपना आधार कार्ड अपडेट करा लें।
- आपके आधार कार्ड पर नाम और जन्म तिथि 10वीं की मार्कशीट से मेल खानी चाहिए।
- आधार में आपकी लेटेस्ट फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस (Iris) डेटा अपडेट होना चाहिए ताकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में कोई समस्या न आए।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अब काफी आसान हो गया है, क्योंकि रेलवे ने अब एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल बना दिया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आपको रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2: अकाउंट बनाएं
अगर आपने पहले कभी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो।
- होमपेज पर ‘Apply’ टैब पर क्लिक करें और ‘Create an Account’ चुनें।
- अपनी बुनियादी जानकारी भरें:
- नाम, पिता का नाम, माता का नाम।
- जन्म तिथि (10वीं की मार्कशीट के अनुसार)।
- जेंडर और ईमेल आईडी।
- मोबाइल नंबर: इस पर OTP आएगा, जिसे वेरीफाई करना होगा।
- एक सुरक्षित Password बनाएं और ‘Preview and Create Account’ पर क्लिक करें।
चरण 3: ऑनलाइन आवेदन शुरू करें
अकाउंट बन जाने के बाद:
- अपने मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड से Login करें।
- डैशबोर्ड पर आपको “CEN 09/2025 – Group D (Level-1)” का विकल्प दिखेगा, उसके सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
चरण 4: व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
यहाँ आपको अपनी विस्तृत जानकारी देनी होगी:
- वैवाहिक स्थिति, धर्म, और श्रेणी (Caste Category): यदि आप SC/ST/OBC हैं, तो सर्टिफिकेट नंबर तैयार रखें।
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा के रोल नंबर, बोर्ड का नाम और उत्तीर्ण होने का वर्ष भरें। (यदि ITI या अप्रेंटिसशिप है, तो उसकी जानकारी भी दें)।
- पोस्ट प्रेफरेंस (Post Preference): आप किस पद को प्राथमिकता देना चाहते हैं (जैसे- पॉइंट्समैन या ट्रैक मेंटेनर), उन्हें क्रम में चुनें।
चरण 5: फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, यहाँ अक्सर फॉर्म रिजेक्ट होते हैं। ध्यान दें:
- फोटो: रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, जिसका बैकग्राउंड सफेद (White) हो। (जेपेग फॉर्मेट, 30-70 KB)।
- हस्ताक्षर: सफेद कागज पर काली या नीली स्याही से साइन करें। (30-70 KB)।
- SC/ST सर्टिफिकेट: यदि आप मुफ्त रेलवे पास चाहते हैं, तो अपना जाति प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
चरण 6: आवेदन शुल्क का भुगतान
अब आपको अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा:
- General/OBC: ₹500
- SC/ST/Female/Ex-SM: ₹250
- भुगतान आप नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।
चरण 7: फाइनल सबमिट और प्रिंट आउट
फीस भरने के बाद, अपने पूरे फॉर्म का एक बार Preview देखें। अगर सब सही है, तो ‘Submit’ बटन दबाएं और भविष्य के संदर्भ के लिए Application Receipt का प्रिंट आउट जरूर ले लें।
निष्कर्ष
रेलवे ग्रुप-डी भर्ती 2026 उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो 10वीं पास हैं और रेलवे परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं, आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो रही है, इसलिए अपने दस्तावेज तैयार रखें और अपनी तैयारी को अभी से गति दें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| विवरण | आधिकारिक लिंक |
| ऑनलाइन आवेदन पोर्टल | rrbapply.gov.in |
| आधिकारिक अधिसूचना | Download Notification |
| RRB रीजनल वेबसाइट लिस्ट | View All RRB Websites |
| अकाउंट लॉगिन/स्टेटस चेक | Click Here to Login |
| सिलेबस और परीक्षा पैटर्न | Download Syllabus PDF |
| हेल्पडेस्क (तकनीकी सहायता के लिए) | rrb.help@csc.gov.in |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ?
हाँ, न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। कुछ विशेष तकनीकी पदों के लिए ITI या अप्रेंटिसशिप अनिवार्य हो सकती है।
2. आवेदन शुल्क वापस कैसे मिलता है ?
पहले चरण की CBT परीक्षा में उपस्थित होने के बाद, Gen/OBC को ₹400 और अन्य को ₹250 उनके बैंक खाते में वापस मिल जाते हैं।
3. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी ?
जी हाँ, इस परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग है। यानी हर तीन गलत उत्तरों पर एक अंक काट लिया जाएगा।
4. आयु सीमा में कितनी छूट मिलती है ?
OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है।
5. परीक्षा की भाषा क्या होगी ?
परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं (जैसे बंगाली, गुजराती, मराठी आदि) में भी उपलब्ध होगी।
Central Bank SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका
UP Polytechnic Entrance Exam 2026: आवेदन से लेकर काउंसलिंग तक की पूरी जानकारी
Supreme Court Law Clerk Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क बनने का मौका